Reduce Double Chin: गर्दन की चर्बी को 15 दिनों में कम करते हैं ये योगासन, Watch Video

गर्दन की चर्बी कम करने वाले 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इसे करने से आपको 15 दिनों में ही फर्क महसूस होने लगेगा

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : November 18, 2023 7:18 PM IST

Reduce Double Chin:आज हम आपको गर्दन की चर्बी कम करने वाले 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इसे करने से आपको 15 दिनों में ही फर्क महसूस होने लगेगा….

भुजंगासन

इस योगासन को करने से शरीर की आकृति कोबरा की तरह हो जाती है, इसलिए इसे कोबारा पोज के नाम से भी जानते हैं। यह आसन पीठ के साथ-साथ चेहरे के लिए भी बहुत अच्छा है। इससे पीठ में स्‍ट्रेच आता है, पोश्चर में सुधार होता है और गर्दन की मसल्‍स मजबूत होती हैं, जिससे गर्दन की चर्बी कम होने लगती है।

उष्ट्रासन

उष्‍ट्रासन करने से न सिर्फ पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है बल्कि, इससे गर्दन की चर्बी भी कम होती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसे करने से गर्दन की मसल्‍स में स्‍ट्रेच और मजबूती आती है। इसके अलावा, यह योगासन लंग्स को हेल्दी बनाता है।

सावधानी

शुरुआत में इन योगासनों को करने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

प्रेग्नेंट महिलाएं को इन योगासनों को करने से बचना चाहिए।

अगर योगासन करते समय कठिनाई आती है, तो शरीर पर ज्यादा जोर नहीं लगाना चाहिए।

Related News