By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 12, 2024 2:34 PM IST
Red Ant Chutney: क्या आपको लाल चीटीं की चटनी खाने के फायदों के बारे में पता है। जी लाल चीटीं की चटनी। दरअसल ओडिशा के आदिवासी लोगों की अपनी विशिष्ट परंपराएं और व्यंजन हैं। जिले का एक खास व्यंजन है 'काई चटनी' या लाल चिंटियों की चटनी जोकि लाल चींटियों से बनाया जाता है। शायद यह सुनकर अजीब लगे लेकिन यह सच है. इस चटनी का स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है.
इस चटनी को इसके अनूठे स्वाद और गुणों के लिए भौगोलिक संकेत यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिला है. तो जान लेतें है इस लाल चीटीं की चटनी खाने के फायदे
लाल चींटी की चटनी के सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं. यह एनीमिया, वजन बढ़ने, दिल की बीमारियों, high blood pressure, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से लड़ने के अलावा सामान्य सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है.
इस चटनी में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है. इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को भीतर से मजबूती प्रदान करते हैं.
इसके अलावा ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए हैं. इम्युनिटी बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. खून की कमी दूर करे हैं और एनर्जी का स्तर बढ़ाते हैं,
स्थानीय आदिवासी लोग मलेरिया, पीलिया अन्य बुखार से छुटकारा पाने के लिए इन लाल चींटियों के झुंड के पास जाते हैं. चींटियों के काटने से बुखार का तापमान कम होता है. और चटनी खाने से भी बुखान कम करे में मदद मिलता है.