Quick Weight Loss Tips: तेजी से पिघलेगा Belly Fat! बस Aloe vera Juice में मिलाकर पिएं ये

Quick Weight Loss Tips: तेजी से पिघलेगा Belly Fat! बस Aloe vera Juice में मिलाकर पिएं ये

एलोवेरा में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को पिघलाने में मदद करे सकते हैं। यह बैली फैट को बर्न करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 7, 2024 10:31 PM IST

[videourl url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Aloevera_Weight_Loss.mp4/index.m3u8" mp4url="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Aloevera_Weight_Loss.mp4/Aloevera_Weight_Loss.mp4" thumb="https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/Aloevera_Weight_Loss.mp4/screenshot/00000015.jpg" duration="121" mediaid="Aloevera_Weight_Loss"

Quick Weight Loss Tips: आप चाहें तो वजन कम करने के लिए कुछ नेचुरल उपायों को भी आजमा सकते हैं। जिनमें से एक एलोवेरा भी शामिल है। जी हां, एलोवेरा से न सिर्फ skin और बालों को  ही नहीं बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। आइए, जानते हैं वजन घटाने में एलोवेरा जूस किस तरह फायदेमंद? है और कैसे करें इसका इस्तेमाल -

वेट लॉस में कैसे मदद करता है एलोवेरा  

बता दें, एलोवेरा में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को पिघलाने में मदद करे सकते हैं। यह बैली फैट को बर्न करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

एलोवेरा जूस का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। एलोवेरा जूस में कुछ चीजों को मिलाकर पीने से शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न हो सकता है।

जैसे एलोवेरा जूस और आंवला जूस

वजन घटाने के लिए आप एलोवेरा जूस को आंवला जूस के साथ मिक्स करके पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जूस और 2 चम्मच आंवला जूस मिलाकर पिएं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

एलोवेरा जूस और नींबू का रस

नींबू के रस में विटामिन-सी होता है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने और वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप गिलास पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जूस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।

एलोवेरा जूस और चिया सीड्स

चिया सीड्स भी वजन घटाने में काफी मददगार होते हैं। चिया सीड्स भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास एलोवेरा जूस में चिया सीड्स को 1-2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।