Pregnancy Tips: Pregnant महिलाएं सुबह खाली पेट क्या खाएं? Watch Video

प्रेग्नेंसी के पूरे पीरियड के दौरान हेल्दी फूड्स को ही अपने डाइट में शामिल करें. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस दौरान क्या खाना चाहिए जो मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 29, 2023 12:39 PM IST

Pregnancy Diet Tips: अगर आप प्रेग्नेंट हैं? तो सुबह खाली पेट ऐसा कुछ न खाएं जो आपकी और आपके बच्चे के लिए अनहेल्दी है. प्रेग्नेंसी के पूरे पीरियड के दौरान हेल्दी फूड्स को ही अपने डाइट में शामिल करें. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस दौरान क्या खाना चाहिए जो मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है. तो इस वीडियों के एंड तक बने रहें हम आपको बताते हैं की प्रेग्नेनेट महिलाओ को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए।

सुबह खाली पेट क्या खाएं?

आप सुबह खाली पेट विटामिन ए, बी, सी और आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पोषक तत्व वाला खाना खाएं. हेल्दी खाना आराम से पच जाता है. ये पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के लिए काफी अच्छा होता है. इसके साथ ही सुबह के टाइम खट्टे फल खाने से जरूर बचें

साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज में विटामिन्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. साबुत अनाज के रूप में दलिया, ओट्स और ब्राउन ब्रेड खा सकती हैं. इसमें काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है.

खाली पेट पोहा खाएं

नाश्ता हल्का होना चाहिए. ऐसे में नाश्ता में पोहा बहुत अच्छा होता है. प्रेग्नेंसी में खाली पेट पोहा और उपमा बहुत अच्छा होता है. यह पोषक तत्व से भरपूर भी होता है. पोहे को हेल्दी बनाने के लिए इसमें बीन्स और मूंगफली भी मिला सकती हैं.

खाली पेट अंडा खाएं

अगर आपको अंडे से एलर्जी या इसकी स्मेल से प्रॉब्लम नहीं है तो आप प्रेग्नेंसी में आराम से खाली पेट अंडा खा सकती हैं. यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.