Cholesterol को बाहर निकालेगी Plant Based Diet, जानें कैसे?

ता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों की बढ़ती संख्या भी कारण हैं, जिसके चलते नई-नई थ्योरीज सामने आ रही हैं.जहां कुछ लोगों को मानना है की animal based products से पूरी तरह परहेज करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल अपने आप कम हो जाएगा.

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : August 14, 2023 2:10 PM IST

Cholesterol Reduce Tips: लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, जो हार्ट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. हालांकि, लोग अब समझदार हो रहे हैं और अपनी डाइट से फैट को कम कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो प्लांट बेस्ड डाइट को फॉलो कर रहे हैं. बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों की बढ़ती संख्या भी कारण हैं, जिसके चलते नई-नई थ्योरीज सामने आ रही हैं.जहां कुछ लोगों को मानना है की animal based products से पूरी तरह परहेज करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल अपने आप कम हो जाएगा.

कितनी फायदेमंद Plant Based Diet?

यूरोपियन हार्ट जर्नल में हाल ही में प्रकाशित एक मेटा-स्टडी में पाया गया कि प्लांट बेस्ड डाइट से कुल कोलेस्ट्रॉल में 7 फीसदी की कमी और धमनियों को ब्लॉक करने वाले लिपोप्रोटीन में 14 फीसदी की कमी देखी गई है. शोध के लिए कोलेस्ट्रॉल पर प्लांट बेस्ड डाइट के प्रभाव की जांच करने वाले 1980 और 2022 के बीच प्रकाशित 30 अलग-अलग रैंडम नतीजों का परीक्षण किया गया था.

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मीट, डेयरी उत्पाद और अंडे जैसी चीजों में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है. जिसकी वजह से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लगता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है

प्लांट बेस्ड डाइट कैसे फायदेमंद

प्लांट बेस्ड डाइट में Soluble fiber की मात्रा ज्यादा होती है.जिसके चलते यह कोलेस्ट्रॉल के level, artery की रुकावटों और लिपोप्रोटीन को कम करने में मदद करता है. ऐसे में आप दलिया, सेब, बीन्स जैसी चीजें soluble fiber का अच्छा सोर्स हैं, शरीर द्वारा कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने से रोकता है. अलग-अलग शोध के मुताबिक, दिन में कम से कम 10 ग्राम फाइबर खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी कम किया जा सकता है