Piles Home Remedies:जानें केले से कैसे ठीक होगा बवासीर?

दरअसल आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह बवासीर यानी पाइल्स का रूप धारण कर सकता है।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : October 16, 2023 7:19 PM IST

Piles Home Remedies: क्या आपको भी पाइल्स यानी बवासीर की परेशानी है? क्या आप चाहते हैं की इससे आपको जल्द से जल्द राहत मिले। अगर हां, तो इस वीडियो के End कर बने रहिए। दरअसल आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज का इलाज न किया जाए, तो यह बवासीर यानी पाइल्स का रूप धारण कर सकता है। ऐसे में अब आपको  बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए केले का सेवन करना कैसे करना है आइए जानते हैं।

बवासीर में कैसे फायदेमंद है केला?

केले में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह कब्ज को दूर करे केला करने का काम करता है। केले में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को बाहर निकालकर संक्रमित हिस्से को ठीक करने में मदद करते हैं।

बवासीर में कैसे खाएं केला?

बवासीर की समस्या से निजात पाने के लिए आप दूध और केला खा सकते हैं। इसके लिए आप Banana Shake बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

केला और शहद

बवासीर की समस्या को कंट्रोल करने में केले और शहद का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

केला और घी

केले और घी को मिक्स कर के खाने से Stool पास करने के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक केले को मैश कर लें। फिर इसमें थोड़ा-सा घी और शहद मिलाकर खाएं।

केला और ओट्स

बवासीर में ओट्स और केले का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप ओट्स में दूध और केला मिलाकर खाएं। इसके सेवन से बवासीर की समस्याओं से राहत मिलेगी।