hamburger icon
A
Read in English

Period Bleeding Problem: पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होने के हैं ये कारण, देखें Video

लेकिन कुछ महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स में ब्लीडिंग सिर्फ 2 दिन तक ही होती है. अगर ऐसा कभी-कभार हो गया तो कोई परेशानी की बात नहीं है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 27, 2024 4:15 PM IST

Period Bleeding Problem: पीरियड्स में 3-5 दिनों तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल माना जाता है. लेकिन कुछ महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स में ब्लीडिंग सिर्फ 2 दिन तक ही होती है. अगर ऐसा कभी-कभार हो गया तो कोई परेशानी की बात नहीं है। लेकिन अगर किसी महिला को हर महीने सिर्फ 2 दिन ही ब्लीडिंग होती है तो फिर यह एक चिंता का कारण है.

लेकिन सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होने का कारण क्या है?

मिसकैरेज होने पर

जब किसी महिला का मिसकैरेज हो जाए तब भी ब्लीडिंग होती है. इस तरह के कंडीशन को अक्सर प्रेग्नेंट महिला के साथ रिलेट करके देखा जाता है.

ब्रेस्ट फीडिंग कराने पर

डिलीवरी के बाद जो महिलाएं अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाती हैं उन्हें भी 6 महीने तक पीरियड्स नहीं होते हैं. बाद में काफी देर के बाद पीरियड्स होने लगते हैं.

स्ट्रेस होने पर

जब कोई महिला काफी ज्यादा स्ट्रेस से गुजर रही है. ऐसी स्थिति में भी पीरियड्स 2 दिन तक रहते हैं. डिप्रेशन और स्ट्रेस से मेंटल हेल्थ स्थिर नहीं रहता है. इसका बुरा असर महिलाओं के हार्मोन पर पड़ता है.

बर्थ कंट्रोल पिल

जो महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल लेती हैं उन्हें भी सिर्फ 2 दिनों तक पीरियड्स रहता है. यह हार्मोन यूट्रस के लाइनिंग को पतला कर देती है. जिसके कारण पीरियड्स डिस्टर्ब होता है. ऐसे में बिना समय गवाएं एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें

Related News