By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Green Peas Side Effect: क्या आप जानते हैं ज्यादा मटर खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, वैसे तो मटर बेहद पौष्टिक होते हैं। इनमें हाई फाइबर और कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन फिर भी इनका ज्यादा सेवन कई परेशानियों का कारण बन सकता है।
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए मटर?
जिन लोगों को डायबिटीज होता है, गैस की समस्या रहती है, ब्लोटिंग हो जाती है या फिर पेट की अन्य बीमारियां होती हैं उन्हें मटर खाने से परहेज करना चाहिए। मटर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर होता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर बढ सकता है।
ज्यादा मटर खाने के साइड इफेक्ट
ज्यादा हरी मटर खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अत्यधिक सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। कई बार इनके कारण पेट में सूजन भी आ जाती है। अगर आप बहुत ज्यादा मटर खाते हैं तो इसका सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को भी बढ़ा देते हैं।