By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 13, 2024 1:48 PM IST
PCOS Avoid Foods: महिलाओं में PCOS की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल और हार्मोंस में बदलाव के चलते ये बीमारी पैदा होती है। एक रिसर्च की मानें तो 3 में से 1 महिला पीसीओएस की शिकार है। ऐसे में पीसीओएस को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों के साथ-साथ डाइट भी बहुत जरूरी है। और आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनसे पीसीओएस के दौरान परहेज करना चाहिए।
शुगर वाले फूड्स और ड्रिंक्स
ज्यादा शक्कर खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है, जो पीसीओएस वाली महिलाओं में आम है। ऐसे में इस समस्या के दौरान मीठे स्नैक्स, सोडा और शुगर वाले ड्रिंक्स के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
रीफाइन्ड कार्बोहाइड्रेट
सफेद ब्रेड, सफेद चावल और पास्ता जैसे रीफाइन्ड अनाज से बने फूड आइटम्स ब्लड शुगर के लेवल में तेजी से बढ़ोतरी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इन फूड आइटम्स की बजाय आप साबुत अनाज का चुनें, जिसमें ज्यादा फाइबर होता है और ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स ब्लड शुगर के लेवल में तेजी से बढ़ते हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस को खराब करते हैं। ऐसे में पीसीओएस होने पर महिलाओं को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे सफेद आलू, कॉर्नफ्लेक्स और शुगर युक्त अनाज से परहेज करना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट्स
पीसीओएस से पीड़ित कुछ महिलाएं डेयरी प्रोडक्ट्स के प्रति संवेदनशील हो सकती हैं, जो हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप डेयरी प्रोडक्ट्स को बादाम या सोया मिल्क ऑप्शन से रीप्लेस कर सकते हैं।
फ्राईड फूड आइटम्स
फ्राईड फूड आइटम्स में अक्सर अनहेल्दी फैट की मात्रा होती है हाई, जो सूजन और वजन बढ़ाए में योगदान कर सकते हैं, जिससे पीसीओएस के लक्षण खराब हो सकते हैं।
रेड मीट
अगर आप पीसीओएस का शिकार हैं, तो रेड मीट से दूरी बनाएं आपके लिए गुणकारी साबित होगा। प्रोसेस्ड और फैटयुक्त मीट सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस में वृद्धि का कारण बन सकता है। ऐसे में आप रेड मीट की जगह पोल्ट्री, मछली या प्लांट बेस्ड जैसे लीन प्रोटीन का ऑप्शन चुन सकते हैं।
ट्रांसफैट
आर्टिशियल फैट आमतौर पर प्रोसेस्ड और तले हुए फूड आइटम्स में पाए जाते हैं। वे सूजन और इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकते हैं, इसलिए पीसीओएस वाली महिलाओं के लिए इनसे बचना अच्छा है।