PCOD WEIGHT LOSS TIPS: PCOD की समस्या के दौरान ऐसे करें Weight Loss

PCOD में हार्मोनल उतार-चढ़ाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से वेट लॉस आसान नहीं होता है। हालांकि, सही डाइट के साथ आप वजन कम कर सकती हैं। 

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 26, 2024 11:10 PM IST

PCOD Weight Loss Tips: PCOD में मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से खाना पचने में मुश्किल आती है, शरीर में कमजोरी बनी रहती है और यही कारण है जिससे आपका वजन भी बढ़ता है। PCOD में हार्मोनल उतार-चढ़ाव और इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से वेट लॉस आसान नहीं होता है। हालांकि, सही डाइट के साथ आप वजन कम कर सकती हैं।

PCOD में वजन कम करने के लिए डाइट प्लान

सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम और आंवला-ऐलोवेरा का जूस पिएं

इम्यूनिटी को मजबूती देता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे

बादाम शरीर को ताकत दे एंटी-ऑक्सीडेंट्स

ऐलोवेरा हार्मोन्स को बैलेंस करे

-नाश्ते में बेसन का चीला खाएं

बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह शुगर लेवल को मैनेज करे  के लिए अच्छा होता है।

मिड मॉर्निंग में 1 कटोरा पपीता सूरजमुखी और कद्दू के बीज के साथ खाएं

ये तीनों ही चीजें हार्मोनल इंबैलेंस और पीरियड की परेशानियां करे दूर करने के लिए अच्छी होती हैं।

-लंच में क्विनोआ पुलाव

क्विनोआ में मौजूद फाइबर  वजन घटाए, कब्ज को दूर करे  और हार्मोन्स को बैलेंस करने के काम आता है।

शाम को शकरकंदी की चाट खाएं

सर्दियों में मिलने वाली शकरकंदी वजन कम करने में फायदेमंद होती है।

इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर को एनर्जी देती है।

डिनर में रागी रोटी के साथ सीजनल सब्जी

रागी का आटा वेट लॉस और हार्मोनल इंबैलेंस के लिए अच्छा होता है।

सीजनल सब्जी शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देती हैं।

सोते समय कैमोमाइल फूल की चाय पिएं। यह पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियों को दूर करती है।

PCOD में इस डाइट प्लान को फॉलो कर आप वजन कम कर सकती हैं।

Related News