Papaya Side Effect: जानें कब 'जहर' बन जाता है पपीता, भूलकर भी न खाएं ये लोग

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पपीता आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. यानि की इसका उल्टा असर हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 20, 2023 3:20 PM IST

Papaya Side Effect: पपीता सेहत के लिए वरदान माना जाता है. पपीते में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं..पपीता कैंसर से लड़ने, वजन कंट्रोल करने में मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पपीता आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. यानि की इसका उल्टा असर हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे

कब नहीं खाना चाहिए पपीता

अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी की खबर के मुताबिक, दवाईयों के साथ पपीता नहीं खाना चाहिए. दवा के साथ पपीता खाने से यह खून को पतला कर देता है. ऐसे में शरीर में ब्लीडिंग हो सकती है.

 प्रेग्नेंसी में न खाएं पपीता

कच्चा पपीता गर्भवती महिलाओं को न खाने की सलाह दी जाती है. कच्चे पपीते में पपैन नाम का पदार्थ होता है जो एक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम है. यह गर्भाशय के संकुचन की वजह बन सकता है जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ता है.

डाइजेशन में परेशानी 

पपीता में पाया जाने वाला फाइबर कॉन्स्टिपेशन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में पपीता खाया जाए तो डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ सकता है.

शुगर लेवल को स्लो कर देता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता फायदेमंद है. यह ब्लड शुगर काफी नीचे ले आता है. इस वजह से डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए अगर कोई डायबिटिक पेशेंट है तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह पपीता नहीं खाना चाहिए.

 एलर्जी बढ़ा सकता है पपीता

अगर आप ज्यादा पपीता खाते हैं तो एलर्जी की समस्या हो सकती है. सूजन, चक्कर, सिरदर्द, स्किन पर रेशेज भी आपको परेशान कर सकता है. ऐसे लोग जिन्हें लेटेक्स से एलर्जी है, उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए.

Related News