By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Onion Juice Benefits: प्याज के बिना दाल, सब्जी और बिरयानी जैसी डिशेज में स्वाद नहीं आता। हेल्दी रहने के लिए खायी जाने वाली चाट और सलाद में कच्ची प्याज का होता है इस्तेमाल,प्याज ना केवल स्वाद बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर एक सब्जी है। बहुत-से लोग प्याज खाने के साथ इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं
आइए जानें सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने के फायदे
इम्यून पॉवर बढ़ सकती है
बता दें, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। प्याज में न्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। प्याज उन लोगों के लिए एक अच्छा फूड है जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग नहीं है। रोजाना खाली पेट प्याज का जूस पीने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सकती है। इससे इंफेक्शन्स और बीमारियों की चपेट में आने का रिस्क भी कम होता है।
हाई बीपी के में मददगार
प्याज का ताजा रस पीने से हाई ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रहता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस लेवल कम करता है
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद
हाजमा खराब होने या पेट फूलने जैसी कई परेशानियों से राहत दिलाता है। सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से पाचन तंत्र ठीक करने में मदद होती है। प्याज में इनसुलिन नामक कम्पाउंड पाए जाते हैं। ये गट के बैक्टेरिया लेवल को संतुलित करने में सहायता करता है। पेट की समस्याओं से आराम के लिए प्याज के रस का सेवन किया जा सकता है।