Onion For Hair: प्याज के रस में मिलाकर लगाएं ये चीजें, सफेद बाल होंगे काले,Watch Video

बालों को नेचुरल और सेफ तरह से काला करने के साथ ही हेयर फॉल रोकने के लिए प्याज के रास का इस्तेमाल काफी असरदार माना गया है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 6, 2023 7:09 PM IST

Onion Hair Benefits: बाल सफेद होने की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है...पहले जहां सिर्फ उम्र बढ़ने पर ही लोगों के बाल सफेद होते थे। वहीं आजकल तनाव, पॉल्यूशन की वजह से कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं।

बालों में हेयर डाई,कलर और मेहंदी लगाने की ना करें गलती

सफेद बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई, हेयर कलर और मेहंदी आदि कई तरीकों का यूज करते हैं। लेकिन हेयर डाइ में हानिकारक केमिकल्स होते हैं। जो आपके बालों के साथ ही स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बालों को नेचुरल और सेफ तरह से काला करने के साथ ही हेयर फॉल रोकने के लिए प्याज के रास का इस्तेमाल काफी असरदार माना गया है।

प्याज का रस और नारियल तेल मिलाकर लगाएं

प्याज का रस और नारियल तेल बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे बाद बाल एक माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल कुछ हफ्तों में काले होने लगेंगे।

प्याज और आंवले का रस भी असरदार

प्याज और आंवले का रस बराबर मात्रा में मिक्स करके बालों पर 1 से 2 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बाल किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इफेक्टिव रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो बार लगाएं।

एलोवेरा जेल और प्याज के रस स्कैल्प पर लगाएं

एलोवेरा जेल और प्याज के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 2 घंटे के लिए लगा रहने दें फिर शैंपू कर लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

प्याज के रस में करी पत्ते का रस मिलाकर स्कैल्प और सारे बालों में अच्छी तरह से लगा लें और 2 घंटे बाद बाल धो लें।

Related News