दुनिया भर में इस 21 जून को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा दुनिया भर में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है योग को
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने का श्रेय भारत को ही जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्रमहासभा में भारतीय जीवन में योग को समझाया। उन्होंने इसे तन और मन के योग की संज्ञा दी। जिससे तन और मन दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं योग के ऐसे ही दस लाभ।
ये हैं योग के लाभ
बढ़ाता है स्टेमिना
दुनिया भर में अब लोग योग के महत्व को समझ रहे हैं। इसके नियमित अभ्यास से स्टैमिना बढ़ता है। सिर्फ शरीर ही नहीं, इससे मन भी स्वस्थ होता है।
बेहतर होता है श्वास
योगाभ्यास के दौरान जब आप सांस लेते हैं तो आप अधिक मात्रा में ऑक्सिजन ले पाते हैं। जिससे आपका पूरा शरीर हेल्दी और टोन्ड होता है और वह बेहतर तरीके से काम कर पाता है। इससे शरीर में एक अलग ही नैचुरल ग्लो आता है और आप डाइबीटिज, हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रोल के खतरे को कम कर पाता है।
मन को शांत करता है
योगाभ्यास में कहा जाता है कि ध्यान के वक्त अपने सांस लेने के प्रक्रिया पर ध्यान दें इससे मन शांत होता है। जिंदगी जीने का एहसास बेहतर हो पाता है। योग में बिना घुटनों को मोड़े पैर के उंगलियों को छूने की कोशिश करने के दौरान कमर और पैरों में लचीलापन आ जाता है। इसी तरह अलग-अलग तरह से योगाभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बिना किसी नुकसान के आ जाता है।
बर्न होता है फैट
योग करने से आपका कॉन्सन्ट्रेशन लेवल बढ़ता है जिससे आपको अपने शरीर का संकेत सही तरह समझ आता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और फैट बर्न होता है।
Published: June 19, 2019 4:21 pm