अब Organ Transplant का होगा ट्रायल, Video में जानें कैसे

इस मामले में एक डमी ऑर्गन जो कि संभवत किसी पशु का होगा, उसे भेजकर यह चेक किया जाएगा कि क्या ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लायक सही सलामत हालत में पहुंचाया जा सकता है. 

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 18, 2023 11:48 AM IST

Drone Medicine: उत्तराखंड के ऋषिकेश में बने AIIMS से गुरुवार TB की दवा भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. ड्रोन के जरिए 2 किलोग्राम वजन की TB का इलाज करने वाली दवाएं टिहरी गढ़वाल के जिला अस्पताल में भेजी गईं. अब जल्द ही दिल्ली के एम्स से एम्स झज्जर के सेंटर में ड्रोन भेजने का ट्रायल किया जाएगा. यह ट्रायल यह चेक करने के लिए किया जाएगा कि क्या ड्रोन का इस्तेमाल ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामलों में भी किया जा सकता है. इस मामले में एक डमी ऑर्गन जो कि संभवत किसी पशु का होगा, उसे भेजकर यह चेक किया जाएगा कि क्या ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लायक सही सलामत हालत में पहुंचाया जा सकता है.