By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 22, 2023 2:05 PM IST
Benefits of Kuttu Ka Aata: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और पूरे 9 दिन सभी भक्त दुर्गा मां की पूजा करने के साथ-साथ उनके लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान सारा दिन एनर्जी से भरपूर बने रहने के लिए लोग कई तरह के हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उन्हीं में से एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा। बता दें, कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना हेल्दी होता है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। शरीर को तुरंत ऊर्जा की प्राप्ति होती है। कुट्टू में प्रोटीन की काफी मात्रा पाई जाती है।