National Pistachio Day: वजन भी घटाएगा ये Dry Fruit, जानें इसे खाने के क्या हैं फायदे?

पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी6, प्रोटीन होते हैं।शरीर के लिए बहुत ही जरूरी और लाभदायक होता है पिस्ता।डेली डाइट में आपको पिस्ता शामिल करना चाहिए

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 26, 2024 9:58 PM IST

National Pistachio Day: आज यानि 26 फरवरी को 'नेशनल पिस्ता डे' मनाया जाता है, तो इसके फायदों के बारे में जानना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, किशमिश के अलावा लोग पिस्ता ज्यादा पसंद करते हैं

पिस्ता खाने के स्वास्थ्य लाभ

पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन बी6, प्रोटीन होते हैं।शरीर के लिए बहुत ही जरूरी और लाभदायक होता है पिस्ता।डेली डाइट में आपको पिस्ता शामिल करना चाहिए

हार्ट को रखे हेल्दी

वेबएमडी के मुताबिक, पिस्ता के सेवन से दिल हेल्दी रहता है।इसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पोटैशियम होते हैं, जो दिल के बीमारियों से आपको बचाते हैं। कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए आप रोजाना पिस्ता खा सकते हैं।कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है इसमें अनसैचुरेटेड फैट, मिनरल्स होते हैं.

आंखें रहें स्वस्थ

पिस्ता खाने से आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं पड़ेगी,एंटीऑक्सीडेंट्स जिजैनथिन, ल्यूटीन होने के कारण लंबी उम्र तक आंखें स्वस्थ रहती हैं।मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद, दृष्टि दोष जैसी समस्याएं नहीं होंगी