By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : December 5, 2023 1:10 PM IST
Mustard Oil Benefits: सर्दियों के मौसम में सर्दी, फ्लू, वायरल बुखार, त्वचा पर चकत्ते जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में हर घर में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बहुत प्रभावी होता है. सर्दियों में सरसों का तेल औषधि की तरह काम करता है. यह हमारे शरीर के लिए सामान्य बीमारियों से लेकर शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी काम करता है.आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के तेल के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके..
सर्दियों में सर्दी की समस्या आम होती है, ऐसे में सरसों के तेल से मालिश करने से छाती में जमा कफ से राहत मिलती है और बलगम भी बाहर निकल जाता है. नाक बंद होने पर गर्म पानी में सरसों का तेल डालकर भाप लेने से राहत मिलती है.
सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा थ्री फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है जिससे heart disease को 50 प्रतिशत तक कम करते हैं. इसलिए हमेशा अपना खाना सरसों के तेल में तड़का लगाकर बनाएं.
गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से blood circulation बेहतर होता है और गठिया से भी राहत मिलती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हाथ-पैरों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं.