Monk Fruit Benefits: वजन कम करने में भी मदद करेगा ये फल, Watch Video

लेकिन यह फल खाने के कई फायदे  हैं। दरअसल चीन के किसी मोंक के पीछे इसका नाम रखा गया है। तो जान लेते हैं ऐसा क्या है इस फल में जो फिलहाल चर्चा में बना हुआ है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 17, 2024 7:07 PM IST

Monk Fruit Benefits: ब्राउन और पीले रंग का खरबूज जैसा दिखने वाले मोंक फ्रूट के बारे में शायद आप जानते नहीं। लेकिन यह फल खाने के कई फायदे  हैं। दरअसल चीन के किसी मोंक के पीछे इसका नाम रखा गया है। तो जान लेते हैं ऐसा क्या है इस फल में जो फिलहाल चर्चा में बना हुआ है।

वजन कम करने में मददगार

मोंक फ्रूट में फैट, फ्रुक्टोज, विटामिन बी 1, बी 2,विटामिन सी, प्रोटीन और ग्लूकोज होते हैं। यानि की जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह फल काफी फायदेमंद माना जाता है। मेटाबोलिक हेल्थ के लिए भी यह फल काफी अच्छा होता है। इसके अंदर पौष्टिक गुणों की मौजूदगी ही इसे एक हेल्दी फल बनाती है।

इसके अलावा Monk Fruit खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसको खाने के बाद आप को कुछ समय तक भूख महसूस नहीं होगी और ऐसे में आपका वजन भी कंट्रोल होगा।

इन्फ्लेमेशन कम करे

Monk Fruit आपके शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और आपका इन्फ्लेमेशन कम करने में भी मदद करता है।

शुगर लेवल करे मेंटेन

इस फल में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड ग्लूकोज मैनेज करने में मदद करते हैं। Monk Fruit ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभदायक है।

Related News