By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 18, 2024 7:17 PM IST
Milk Benefits: दूध गाय का हो या भैंस का दूध दोनों ही हेल्दी और शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें कोई शक नहीं कि दूध में सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है.अगर आप हर रोज सिर्फ एक गिलास दूध पीनें शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व लेकिन जब आपको गाय और भैंस के दूध में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे? चलिए जानते हैं कौन सा दूध है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद?
देखिए पानी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और इसलिए अगर आप अपने शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए पिएं गाय का दूध. गाय के दूध में 90 प्रतिशत पानी होता है और यह आपके शरीर को हाइड्रेट करने के लिए एकदम सही है.
इसके अलावा गाय के दूध में फैट कम होता है. यही कारण है कि भैंस का दूध गाय के दूध से अधिक गाढ़ा होता है. गाय के दूध में 3-4 % फैट है, जबकि भैंस के दूध में 7-8 % फैट होती है. भैंस का दूध पेट के लिए भारी होता है इसलिए इसे पचने में समय लगता है और इसे पीने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती है.
कैलोरी की बात करें तो भैंस के दूध में ज्यादा कैलोरी होती है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फैट ज्यादा होता है. एक कप भैंस के दूध में 237 कैलोरी होती है, जबकि एक कप गाय के दूध में 148 कैलोरी होती है.
वहीं गाय के दूध की तुलना में भैंस के दूध में 10-11 प्रतिशत प्रोटीन होता है. प्रोटीन की अधिक मात्रा होने के कारण भैंस का दूध छोटे बच्चों और बूढ़ों को नहीं दें चाहिए.
कोलेस्ट्रॉल होता है कम
इन दोनों प्रकार के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अलग-अलग होती है. भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होता है जो PCOD, High Blood Pressure, Kidney Problem की समस्याओं और मोटापे से पीड़ित हैं.
यानि की दोनों तरह के दूध को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है और दोनों के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं. तो आप क्या पीना चाहते हैं यह आप पर निर्भर करता है. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप रोजाना दूध पिएं.