hamburger icon
A
Read in English

Manoj Bajpayee Fitness: रात में ख़ाना नहीं खाने का ये है कारण, देखें ये Video

हर रात अभिनेता अपना डिनर स्किप कर देते हैं. ऐसा वो हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए करते हैं. दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही इस बात का जिक्र किया है.

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 18, 2024 2:45 PM IST

Manoj Bajpayee Fitness: आपको जानकर हैरानी होगी की अभिनेता मनोज बाजपेयी नें लगभग 14 साल से रात का खाना खाना छोड़ दिया है। जी हां, हर रात अभिनेता अपना डिनर स्किप कर देते हैं. ऐसा वो हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए करते हैं. दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही इस बात का जिक्र किया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कोई स्पेशल डाइट फॉलो करते हैं तो उन्होंने बताया कि वो रात में खाना नहीं खाते हैं और एक्सरसाइज को ज्यादा महत्व देते हैं.

आइए जानते हैं रात में खाना न खाने से क्या फायदे हो सकते हैं

रात में खाना ना खाने का कारण

उन्होंने बताया, 'जब मुझे रात में भूख लगती है तो मैं ढेर सारा पानी पी लेता हूं’ 54 साल के एक्टर ने बताया कि 'मैंने खाना कम कर दिया है, क्योंकि मुझे खाना पसंद है’। ’दोपहर में मैं बढ़िया खाना खाता हूं’.' उन्होंने बताया कि कम खाने से वो अच्छा काम कर पाते हैं। इससे उनका वजन बैलेंस रहता है. इसके साथ ही उन्होंने वर्कआउट पर जोर दिया और बताया कि रोजाना मेडिटेशन करते हैं मनोज बाजपेयी।

दादा से ली फिट रहने की सीख

मनोज बाजपेयी ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि 'मैं अपने दादा की तरह फिट रहना चाहता हूं. मेरे दादाजी बहुत पतले थे और हमेशा फिट रहा करते थे. इसलिए मैंने भी सोच लिया था कि जो मेरे दादा खाते थे, मैं भी वैसा ही खाऊंगा. जब मैंने उन्हें फॉलो करना शुरू किया तो मेरा वजन काफी हद तक कंट्रोल में आ गया. मैं ऊर्जावान और हेल्दी महसूस करने लगा. बस यहीं से मैंने फैसला किया कि अब मैं इसी तरह की लाइफस्टाइल फॉलो करूंगा.'