By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : May 15, 2023 6:47 PM IST
Madhuri Dixit Fitness: 90’s की सबसे शानदार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि नृत्य की कला के लिए भी जानी जाती हैं.माधुरी की उम्र 56 साल है और इस ऐज में हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम ज्यादा होती हैं. लेकिन माधुरी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं.चलिए आपको बताते हैं की किस तरह एक्ट्रेस खुद को फिट एंड फाइन रखने की कोशिश करती हैं.
माधुरी दीक्षित का डाइट रूटीन
माधुरी अपनी डाइट या खानपान के जरिए फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं.और इसलिए माधूरी अपनी डेली रूटीन में नारियल पानी शामिल रखती हैं. इससे स्ट्रेस कम होता है, स्किन ग्लो करती है....बता दें, नारियल पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है.
फलों पर करती हैं भरोसा
माधुरी दीक्षित स्वस्थ रहने के लिए फल, हरी सब्जियां और एक्सरसाइज का रूटीन फॉलो करती हैं. बता दें फल से हमारे पेट का स्वास्थ्य ठीक रहता है और आसानी से वजन घटाने में मदद भी मिलती है.