Kids Eye Care Remedies: सर्दियों में बच्चों की आँखों का ऐसे रखें ख़्याल, Watch Video

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि सर्दी की वजह से बच्चे की आंखों में से बार-बार पानी आने लगता है। या फिर जलन महसूस होने लगती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 12, 2024 5:19 PM IST

Kids Eye Care Remedies: सर्दी के मौसम में तेज हवाएं बच्चों की त्वचा के साथ ही उनकी आंखों पर भी नुकसान कर सकती हैं। आपने अक्सर महसूस किया होगा कि सर्दी की वजह से बच्चे की आंखों में से बार-बार पानी आने लगता है। या फिर जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको आज की इस वीडियो में  बच्चों की आंखों की देखभाल के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

स्क्रीन टाइम के नियमित करें

सर्दियों में बेशक आप उन्हें बाहर न जाने दें लेकिन इस समय उनको हर समय मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी के आगे बैठने से बचाएं। इसकी जगह आप भी उनके साथ कुछ खेलें। इससे बच्चे का मन टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर से हटेगा।

हाइड्रेशन की आवश्यकता

आप बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। इससे बच्चे के शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होगा। साथ ही, घर में एक ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें, इससे हवा में नमी आएगी और उनकी आंखों में जलन नहीं होगी।

आंखों के लिए चश्मा बनाएं

सर्दियों में बच्चों की आंखों को यूवी किरणों से बचाने के लिए सनग्लास या चश्मा पहनाएं। इसे खरीदते समय ध्यान दें कि इससे बच्चे की आंखे सही तरह से कवर हों।

संतुलित आहार को डाइट में शामिल करें 

अपने बच्चे की विंटर डाइट में में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।  आप हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, खट्टे फल और नट्स जैसी चीजें बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नियमित आंखों की जांच कराएं

सर्दियों में आंखों की जांच का समय निर्धारित करना एक सही समय है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनकी आंखें ठीक हैं। इस तरह आप बच्चों की आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।