Makar Sankranti 2024: सेहत के लिए वरदान है Makar Sankranti पर बनने वाली Khichdi, जानें कैसे?

इस खिचड़ी को खाने के काफी फायदे भी हैं। अगर आप वेट लॉस करने से लेकर कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खिचड़ी से दोस्ती कर लीजिए।

Published by Lakshmi Sharma |Published : January 13, 2024 10:21 PM IST

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का मौका हो खिचड़ी की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। इस दिन खासतौर पर घरों में खिचड़ी बनाई जाती है....और इस खिचड़ी को खाने के काफी फायदे भी हैं। अगर आप वेट लॉस करने से लेकर कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खिचड़ी से दोस्ती कर लीजिए। वीडियो में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं। डाइट में खिचड़ी को शामिल करने के फायदे?....

वेट लॉस में फायदेमंद

अगर आप बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो खिचड़ी का सेवन करें। खिचड़ी खाने से वजन कम होता है। वजन कम करने के लिए शरीर में प्रोटीन का स्तर सही रखना जरूरी है। इसके लिए हम मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। मूंग दाल खिचड़ी में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसके कारण पेट अधिक समय तक भरा रहता है। बार-बार भूख नहीं लगती और वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या दूर

कई बार कब्ज या अपच की समस्या होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो खिचड़ी का सेवन आपकी समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। खिचड़ी जल्दी पचने की वजह से पेट में भारीपन की समस्या को दूर रखती है। जिन लोगों को पेट की समस्याएं ज्यादा हैं उन्हें अगल-अलग दाल से बनी खिचड़ी का सेवन करना चाहिए

पाचन क्रिया को रखें दुरुस्त

आयुर्वेद में खिचड़ी को आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि खिचड़ी बनाते समय इसमें ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। खिचड़ी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है, जिसकी वजह से व्यक्ति आसानी से रोगों की चपेट में नहीं आता है

शुगर रखें कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए खिचड़ी का सेवन फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ वेट कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

खिचड़ी बनाने के लिए दाल के साथ कई तरह की सब्जियां भी इस्तेमाल की जाती हैं। जिसकी वजह से खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। एक प्लेट खिचड़ी में आपको ज्यादातर सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं। इसके अलावा खिचड़ी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल को बढ़ाकर इम्यूनिटी में भी सुधार करती है

TRENDING NOW

फिटनेस वीडियोView More

ब्यूटी वीडियोView More

डिज़ीज़ वीडियोView More

सेक्‍सुअल हेल्थ वीडियोView More

प्रेगनेंसी वीडियोView More

Health Calculator

लेटेस्‍ट आर्टिकल्‍स

किन महिलाओं को करानी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की जांच? किन्हें रहता है सबसे ज्यादा खतरा

Cervical Cancer Test: सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट कराना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा, बाद में स्थिति गंभीर रूप लेकर जानलेवा बन सकती है।

मकर संक्रांति में तिल और गुड़ खाने से क्या होता है? इन 2 चीजों के हैं अनगिनत फायदे

Gud Or Til Khane Ke Fayde: इस मकर संक्रांति आपके घर भी तिल और गुड़ से बने व्यंजन आने वाले होंगे या बनाए जाने वाले होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये दो चीजें हमारी सेहत को क्या फायदे देती हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

क्या शादी से पहले ही इनफर्टिलिटी टेस्ट करवा लेना चाहिए? यदि हां तो कौन सा टेस्ट कराना बेस्ट होगा

Infertility Test Kaise Hota Hai: शादी से पहले हर किसी के मन में बहुत से सवाल होते हैं और उनमें से एक सवाल बच्चे पैदा करने से जुड़ा भी होता है जो इनफर्टिलिटी का डर बनकर खड़ा हो जाता है।

सर्दियों में बढ़ते मोटापे को कम करेगी मूंगफली से बनी ये 3 रेसिपी, आज से ही करें ट्राई

Peanuts for Weight Loss : सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की शिकायत रहती है। ऐसे में हम आपको यहां पीनट से बनी ऐसी 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

सर्दियों में चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए एलोवेरा जेल? जानें इसके फायदे

Aloe Vera Gel Benefits in Hindi: एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है और रंगत को साफ करता है।

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए पिएं मशरूम का सूप, जानें आसान सी रेसिपी

How to make mushroom soup step by step : सर्दियों के मौसम में आपको ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ आपके शरीर को गर्माहट भी दे। ऐसे में आप मशरूम का सूप पी सकते हैं। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।