By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : October 31, 2023 6:26 PM IST
Karwa Chauth Diet: करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन का व्रत रखती हैं। इसमें पूरे दिन बिना जल के रहना पड़ता है जिससे शारीरिक कमजोरी हो सकती है। हालांकि प्रोटीन से भरी कुछ चीजें खाकर आप पूरे दिन का लिए एनर्जी से भरी रह सकती हैं।
पनीर
पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा source है और अच्छी बात यह है कि आप इससे टिक्का, पनीर भुर्जी और पनीर करी कई डिश बनाई जा सकती है। इससे आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाएगी।
दाल
व्रत रखने से पहले अपने खाने में दाल शामिल करें। आप मसूर, मूंग, चना और अरहर की मिक्स दाल बना सकती हैं जिससे इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है, जो दिनभर आपको चुस्त रख सकता है।
किनोवा
आप किनोवा को सलाद के रूप में या किनोवा पुलाओ बनाकर खाने में शामिल कर सकती हैं। यकीनन इसके सेवन से आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाएगी।
योगर्ट
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है और आप इसे स्नैक या स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह प्रोबियोटिक का अच्छा सोर्स है जिससे पेट भी दुरुस्त रहता है।
टोफू
टोफू सोया बेस्ड प्रोडक्ट है और यह वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। आप इसे फ्राई, सूप और स्मूदी के रूप में खा सकती हैं। इसके अलावा मशरूम से भी आपको प्रोटीन मिल सकता है।