By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 24, 2024 2:54 PM IST
Kabuli Chana for weight Loss: अगर आप भी वजन कम करने में जुटे हैं तो काबुली चना आपकी मदद कर सकता है…जी हां, वजन कंट्रोल करने लोग तरह-तरह के ट्रिक्स अपनाते हैं. ऐसे में वेट लॉस के लिए लोग घंटों-घटों जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन अपनी डाइट में अगर इसे सही तरीके से शामिल करते हैं तो कम समय में ही इसका फायदा दिखने लगेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काबुली चने की सिर्फ 28 ग्राम मात्रा में करीब 102 कैलीरो होती है. इसका मतलब है कि 28 ग्राम काबुली चना खाने से 102 कैलोरी मिल जाती है.
इसके साथ ही, एक कप काबुली चना खाने के रोजाना की जरूरत के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत फाइबर, 70 प्रतिशत फोलेट और 22 प्रतिशत आयरन की मात्रा मिल जाती है. काबुली चना शरीर में धीरे-धीरे पचता है जिससे शरीर को भूख जल्दी नहीं लगती है. और यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करे
काबुली चने में फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. हाल में जारी किए गए सर्वे की रिपोर्ट से पता चला है कि अपनी डाइट में काबुली चने यानी कि छोले को शामिल करने के बाद लोगों को 25 प्रतिशत तक वजन कम करने में मदद मिली है. काबुली चना यानी कि छोला असल में प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होता है. शरीर में जरूरी प्रोटीन की कमी को काबुली चना बहुत तेजी से कम कर सकता है. लेकिन लंबे समय रोजाना इसे खाना सेहत को खराब भी कर सकता है. रोजाना काबुली चना खाने से फाइबर या प्रोटीन की मात्रा बढ़ने पर गैस और अपच जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.