hamburger icon
A
Read in English

Gut Health: Experts से जानें कैसे रखें अपने Gut का ख्याल और किन चीजों को करें Diet से बाहर

अगर आपको डाइजेशन में दिक्कत होती है, एसिडिटी महसूस होती है, ब्लोडेट सा लगता है और कभी कभी अजीब से डकार आते हैं तो आपका गट हेल्थ सही नहीं है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 17, 2024 8:31 PM IST

Gut Health: शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है आंत यानि की गट और इस गट का ख्याल रखना भी आपके लिए उतना जरूरी है जितना की शरीर के बाकि अंगों का। अगर आपको डाइजेशन में दिक्कत होती है, एसिडिटी महसूस होती है, ब्लोडेट सा लगता है और कभी कभी अजीब से डकार आते हैं तो आपका गट हेल्थ सही नहीं है। इसलिए द हेल्थसाइट वोडकास्ट के शो में शामिल हुए मेट्रो अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट डॉ. हर्ष कपूर जिन्होंने बताया कि कैसे अपनी गट का ख्याल रखना है और खाने में किन चीजों को अवॉयड़ करना है।

स्वस्थ आहार: सही पोषण लेना आवश्यक है। फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन युक्त आहार खाने से गट की संरचना मजबूत होती है।

व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करना गट के लिए फायदेमंद होता है। योगा, वॉकिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, और वजन उठाने जैसे व्यायाम गट को मजबूत बनाते हैं।

सही आराम: पर्याप्त आराम लेना भी जरूरी है। सोने का समय, उठने का समय, और सोने की चार्दिवारी का ध्यान रखना चाहिए।

स्वस्थ व्यवहार: धूम्रपान और शराब की अधिकता से बचें। इससे गट की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नियमित जांच: नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेकर अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है। इससे किसी भी संभावित समस्या का समय पर पता चलता है और उसका समाधान किया जा सकता है।