Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Yoga Day) इस बार भी 21 जून को मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के पहले से ही लोगों को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी आजकल रोजाना एक योगासन का वीडियो शेयर कर रहे हैं. आज नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर वृक्षासन योग का वीडियो शेयर किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर वीडियो को आप यहां देख सकते हैं. ऐनिमिटेड वर्जन इस वीडियो में वृक्षासन योग करने का तरीका और फायदा बताया गया है. इसके पहले नरेंद्र मोदी जी ने ताड़ासन योग का वीडियो शेयर किया था.
जैसा की नाम से ही पता है कि यह वृक्ष अर्थात पेड़ जैसा आसन है. इस आसन के द्वारा अपने पैरों को जड़ो की तरह मजबूत करने और शरीर को पेड़ के तने की तरह सीधा खड़ा करना होता है. इस आसन में शरीर का बैलंस बहुत जरूरी होता है.
जब आप वृक्षासन करने हैं तो एकाग्रता बढ़ती है.
वृक्षासन करने से गठिया रोग से राहत मिलती है.
पैरों को मजबूती देने के लिए यह योगासन सबसे अच्छा होता है.
पैरों और जांघों की मजबूती के लिए यह योगासन करना चाहिए.
जिन लोगों का पैर फ्लैट पैर होते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होता है.
बढ़ते बच्चों के लिए यह योगासन लंबाई बढ़ाने में मदद करता है.
योग दिवस से पहले आप भी अपने लिए योगासन का चयन कर सकते हैं. अगर आप अपने रोजाना लाइफ में योग को शामिल करते हैं. तो आपको फिटनेस तो मिलती ही है साथ में आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं.
बढ़ते प्रदूषण के बीच आप योगासन के लिए खुली जगह का चयन करें. पार्क या गार्डेन अच्छी जगह हो सकती है. अगर आप योग की शुरुआत कर रहे हैं तो जरूरी एहतियात जरूर बरतें.
बच्चों को बचपन से योग करने का अभ्यास कराएं. योग करने से दिमाग और शरीर दोनों मजबूत होते हैं. शरीर के समुचित विकास में योगासन बहुत मदद करता है. शरीर को फिट व हेल्दी रखने के लिए अपने डेली लाइफ में योग को जरूर शामिल करें.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019ः नरेंद्र मोदी ने ताड़ासन योग का वीडियो शेयर किया, जानें तरीका और फायदे.
Vajan Ghatane Ke Liye Tips: आपने देखा होगा कि कई जिम जाने वाले लोग वेट लॉस के लिए ब्लैक कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या यह सच है कि कॉफी हमारे लिए सस्ते फैट बर्नर की तरह काम करता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं।
Foods for Pitta Dosha: अगर आपके शरीर में पित्त बढ़ गया है, तो इस शांत करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इससे पेट की गर्मी दूर होती है और रिलैक्स फील होता है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आंख की रोशनी काफी हद तक जा चुकी है। इसके पीछे आंख से जुड़ी बीमारी CRVO जिम्मेदार है। जानें, इस बीमारी के लक्षण-
Bone Density Kaise Thik Kare: हमे लगता है कि हमारी हड्डियां ठीक है, लेकिन वह धीरे-धीरे अपनी डेंसिटी खो रही होती है। आइए डॉक्टर से जानें आप अपनी हड्डियों के घनत्व को कैसे बढ़ा सकते हैं।
Kya Ladkiya Shadi Se Dur Bhag Rahi Hai: आजकल लड़कियां या तो शादी नहीं कर रही हैं और अगर कर भी रही हैं तो 30-35 की उम्र के बाद कर रही हैं। लेकिन ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं।
शराब को हल्के में लेना कभी-कभी भारी पड़ सकता है।अगर शरीर कुछ खास संकेत दे रहा है, तो वक्त रहते सच समझना जरूरी है।