इस दिन Launch होगी India की पहली Corona Nasal Vaccine, जानें कौन लगा सकेगा?

नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लग सकेगी. इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल किया है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 23, 2023 2:48 PM IST

Corona Nasal Vaccine: अभी तक कोविड की वैक्सनी अपने बाजुओं पर ले रहे थे। लेकिन अब ये वैक्सीन आपको नाक में डालनी पड़ेगी। जी हां,हम बात कर रहे हैं पहली इंडियन इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन की जो की 26 जनवरी को लॉन्च होने वाली है। कंपनी के Chairman और Managing Director कृष्णा एला ने बताया की स्वदेशी वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक 26 जनवरी को भारत में अपनी तरह की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च करेगी। बता दें, यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी। नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लग सकेगी. इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी शामिल किया है।