Weight Loss के लिए सुबह अपने Schedule में शामिल करें ये 3 आदतें, Watch Video

आपको अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा हेल्दी रुटीन को भी फॉलो करना होता है

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : July 25, 2023 11:34 AM IST

Weight Loss Tips: आप सुबह  उठकर अपने दिन की शुरुआत जिस तरह से करते हैं दिनभर वैसा ही महसूस करते हैं. आपको अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा हेल्दी रुटीन को भी फॉलो करना होता है। आज हम आपको सुबह की ऐसी 3 आदतें बता रहे हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करती हैं।

सुबह गर्म पानी पीएं( Warm Water For Weight Loss)

वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर गर्म पानी पीने की आदत बना लें. सुबह गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

सुबह थोड़ी देर व्यायाम करें(Morning Exercise)

मोटापा कम करने के लिए आपको सुबह वर्कआउट जरूर करना चाहिए. सुबह एक्सरसाइज करने से जमा फैट कम होता है इसलिए आपको अपनी मॉर्निंग हैबिट में एक्सरसाइज या योग को जरूर शामिल करना चाहिए. सुबह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और बीमारियों से दूर करने में मदद मिलती है...

सुबह कुछ हेल्दी खाएं (Morning Healthy Breakfast)

सुबह आपका ऐसा नाश्ता होना चाहिए जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल हों. आपके नाश्ते की थाली में प्रोटीन और फाइबर सही मात्रा में शामिल हों. हाई प्रोटीन और फाइबर वाला खाना खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. आप नाश्ते में अंडे, दूध, ड्राईफ्रूट्स, स्प्राउट्स, ब्राउन ब्रेड, शेक, स्मूदीज शामिल कर सकते हैं.