By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 25, 2023 2:37 PM IST
Immunity Boost Tips: अगर आप भी सर्दियों में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच खुद को और अपने करीबियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ जड़ी- बूटियां और मसाले शामिल कर आप अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं।
दालचीनी
दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे आप बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं।
हल्दी
सर्दियों में सेहतमंद बनाने के लिए हल्दी एक औषधीय गुणों का पावरहाउस है। हल्दी आपके शरीर की न्यूरोप्रोटेक्शन की क्षमता बढ़ाती है, जो वायरल बीमारियों के खिलाफ हमारे लिए ढाल का काम करती है। साथ ही यह यह एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है
शिलाजीत
आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला शिलाजीत एक जरूरी मिनरल है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं यह reproductive organs कोताकत देता है, यूरिनरी सिस्टम और किडनी के लिए अच्छा है
तुलसी
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो वायरस, एलर्जी और संक्रमण से लड़ते हैं। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी विंटर डाइट में इसे शामिल करने से ढेर सारे फायदे मिलेंगे।
अदरक
दरअसल, इसमौसम में होने वाली सर्दी और खांसी की समस्याओं से बचने के लिए अदरक एक बढ़िया विकल्प है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल गले की खराश की समस्या के लिए एक बढ़िया उपाय है।