By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : July 31, 2023 3:02 PM IST
Ice Cream Side Effect: क्या आप भी डिनर के बाद मीठे में आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं। अगर हां, तो ये वीडियों आपके लिए हैं। शायद आप जानते नहीं लेकिन आप जानें अनजानें में अपनी पर्सनालिटी के साथ अपनी सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।सुनकर हो सकता है आपको हैरानी हो। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो गर्म खाना खाने के बाद ठंडी चीजों को खाने से सख्त मना किया गया है। ऐसे में आपके लिए ये बात जानना बेहद जरुरी है की डिनर के बाद आइस्क्रीम खाने से आपकी सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचता है।
नींद की गुणवत्ता प्रभावित
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो डिनर के बाद आइसक्रीम खाने का सबसे ज्यादा बुरा असर आपकी नींद पर पड़ता है। बता दें, आइसक्रीम में मौजूद शुगर आपकी बेहतर नींद को खराब कर सकता है...अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, जिस खाने में ज्यादा कैलोरी होती है उनसे नींद की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ता है....
दांतों में कैविटी की समस्या
रात को आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप दांतों को ब्रश नहीं करते हैं तो इसमें मौजूद शुगर रातभर आपके मुंह में मौजूद रहती है जो दांतों में लगने वाली कैविटी का खतरा बढ़ा सकती है।
कफ की दिक्कत
डिनर के बाद मीठा खाने की आदत से व्यक्ति को कफ बढ़ने की शिकायत होने लगती है। जिसकी वजह से सांस की तकलीफ, खांसी, भारीपन महसूस हो सकता है।
बढ़ेगा मोटापा
आइसक्रीम में मौजूद ज्यादा कैलोरी आपका वजन बढ़ाने का एक कारण हो सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ऐडेड शुगर की मात्रा मोटापे का जोखिम भी बढ़ा देती है। अगर आप पहले से ही मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से बचें
लिवर को भी नुकसान
फ्रुक्टोज की मदद से आइसक्रीम को मीठा किया जाता है। शोधकर्ताओं की मानें तो रोजाना फ्रुक्टोज से भरपूर चीजों का सेवन करने से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है। जिसका समय रहते इलाज न करवाने से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।