By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Hypertension Reason: WHO ने पूरी दुनिया में हाई ब्लड-प्रेशर के मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा डाटा जारी किया है। डाटा के मुताबिक हाई ब्लड-प्रेशर के शिकार मरीजों की संख्या 1990 से 2019 के बीच में दोगुनी हो गई है। 1990 में हाई बीपी के मरीज 65 करोड़ से बढ़कर 2019 में - 130 करोड़ हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 80 लाख लोग केवल हाई ब्लड प्रेशर की वजह से समय से पहले मारे जा रहे हैं। यानी अगर इनका बीपी कंट्रोल में होता तो ये लोग आज जी रहे होते।