hamburger icon
A
Read in English

How to lose weight: शादी से पहले वजन कम करना है तो Follow करें ये Tips

शादी के पहले लड़कियां बहुत सारी क्रैश डाइट और एक्सरसाइज करने की कोशिश करती हैं जिससे उनका वजन कम हो जाए और अगर आप भी शादी से पहले डाइट करने के बारे में सोच रही हैं और शादी को सिर्फ 1 ही महीना बचा है तो कोशिश करें कि आपकी डाइट कुछ ऐसी हो जिससे आपके शरीर में कमजोरी ना आए।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : November 16, 2023 10:54 PM IST

How to Loss Weight: क्या आप भी अपनी शादी में खुद को फैट टू फिट होने का प्लान बना रही हैं....तो ये वीडियो आपके लिए ही है। जी हां, शादी के पहले लड़कियां बहुत सारी क्रैश डाइट और एक्सरसाइज करने की कोशिश करती हैं जिससे उनका वजन कम हो जाए और अगर आप भी शादी से पहले डाइट करने के बारे में सोच रही हैं और शादी को सिर्फ 1 ही महीना बचा है तो कोशिश करें कि आपकी डाइट कुछ ऐसी हो जिससे आपके शरीर में कमजोरी ना आए।

छोटे-छोटे मील्स खाएं

आपको छोटे-छोटे मील्स खाने चाहिए और ज्यादा फ्रीक्वेंटली खाना चाहिए। ये वजन को मैनेज करने की एक अच्छी स्ट्रेटजी है और इससे आपका वॉटर वेट भी मैनेज रहेगा। आप फ्रूट या सब्जियों को अपनी डाइट में रखें जोकि बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो है। इससे पेट भी भरा रहेगा और साथ ही साथ न्यूट्रिशन में कमी भी नहीं होगी।

सब्जियों का जूस पिएं

आपको ऐसे जूस अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए जिसमें सब्जियां शामिल हों। इसमें टमाटर, पालक, लौकी, पुदीना, धनिया जैसी सब्जियां होनी चाहिए। ये सब्जियां आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और साथ ही साथ ये पसीने की बदबू की समस्या को भी कम कर देती हैं।

40-45 ग्राम प्रोटीन जरूर लें

अपनी डाइट में हमेशा मछली, अंडों की जर्दी, डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करें। ये आपको जल्दी भूख नहीं लगने देंगे और आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

रिफाइंड फूड्स से हमेशा बचें

ऐसे फूड्स जो मैदे से बने हों या फिर ज्यादा प्रोसेस्ड हों उनसे बचना चाहिए। रुमाली रोटी, नान, नूडल्स जैसी चीजें शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को बढ़ाते हैं। ऐसे में आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

पानी का इंटेक बढ़ाएं

आपको ये ध्यान रखना है कि अगर आपका शरीर हाइड्रेट नहीं रहेगा तो आपकी स्किन भी ठीक नहीं दिखेगी और आपको ब्लोटिंग की समस्या भी होगी। ऐसे में अपने शरीर में वॉटर इंटेक 2-3 लीटर प्रति दिन का रखें।

नारियल पानी करेगा मदद

आपको अपनी स्किन और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नारियल पानी पीते रहना चाहिए। ये आपकी स्किन, बालों और पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। हां, इसे बहुत ठंड में ना पिएं वर्ना सर्दी हो सकती है। इसे दिन में दो बार पीने से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

Related News