By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 27, 2023 11:27 PM IST
Covid new variant JN.1 के ज्यादातर मामलों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण शामिल हैं. इसके लक्षण फ्लू जैसे ही हैं. हालांकी इन लक्षणों के साथ सांस फूलने की समस्या होने पर अलर्ट हो जाना चाहिए. फ्लू के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. हालांकी इन लक्षणों के साथ सांस फूलने की समस्या होने पर अलर्ट हो जाना चाहिए. फ्लू के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं.
पानी पीना कम न करें
Respiratory flu या Stomach Flu में पानी खूब पीना चाहिए. आप दूसरे लिक्विड भी ले सकते हैं. पानी नाक, मुंह और गले को नम रखे रखने में मदद करता है और शरीर में जमा म्यूकस और कफ से छुटकारा दिलाता है.
पूरी तरह आराम करें
फ्लू होने पर जितना हो सके आराम करें और भरपूर नींद लें. अच्छी तरह सोने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर को फ्लू जैसे वायरस से लड़ेने में मदद मिलती है.
खाने में जिंक का सेवन करें
फ्लू से बचने के लिए खाने में भरपूर जिंक शामिल करें. खाने में जिंक से भरपूर चीजों को शामिल करें. लाल मांस, मसूर की दाल, चने, बीन्स, नट्स, सीड्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है.
नमक पानी से गरारे करें
गर्म पानी और नमक से कुल्ला करने से गले की खराश से आराम मिलता है. गरारे से सर्दी-बुखार के लक्षण कम हो सकते हैं. इसके अलावा गर्म पानी का भाप लें. इससे नाक, साइनस, गले और फेफड़ों को आराम मिलता है.
हर्बल टी का सेवन करें
कई जड़ी-बूटियों में नेचुरल एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. हर्बल टी भी इन्हीं गुणों से भरपूर है. ऐसे में ग्रीन या ब्लैक टी, हल्दी, ताजा या सूखा अदरक, ताजा लहसुन और लौंग की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है.