By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 27, 2023 11:13 PM IST
Hot Water Drink Benefits: हेल्थ एक्सपर्ट (Health Expert) से लेकर डॉक्टर तक अक्सर कहते हैं कि खाली पेट पानी पीना चाहिए इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है. अब सवाल यह उठता है कि खाली पेट गर्म, गुनगुना या ठंडा पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट के मुताबिक इंसान को अपनी शरीर के गर्मी के हिसाब के सुबह के समय गुनगुना पानी पीना चाहिए. क्योंकि जिस तरह ज्यादा ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ठीक उसी तरह ज्यादा गर्म पानी भी शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए ठंड में भी गुनगुना पानी पिएं. जिसका तापमान 60°F से 100°F (16°C से 38°C) के अंदर हो.
हेवी कफ में गुनगुना पानी पिएं
इसके अलावा अगर आप हेवी कफ की मार झेल रहे हैं. तो आपको ऐसा पानी पीना चाहिए जिससे यह बाहर आसानी से निकल जाए. तो न ज्यादा गर्म पिएं और न ही ज्यादा ठंडा. एक परफेक्ट टेंपरेचर के हिसाब से गुनगुना पानी पिएं. बता दें, गुनगुना पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है. अगर आप सीने में जलन, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप गुनगुना पानी पी सकते हैं. इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा.