Heart Failure से पहले हार्ट देता है 5 संकेत, जानें कब हो जाएं Alert

हार्ट फेलियर से पहले शरीर में कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे लक्षणों के बारें में, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है।

WrittenBy

Published by: TheHealthSite.com | Published : September 13, 2023 2:50 PM IST

Heart Failure Symptoms: हार्ट फेलियर दिल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हार्ट के ब्लड पंप करने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाती है. यह काफी गंभीर और जानलेवा स्थिति है. हार्ट फेलियर से पहले शरीर में कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे लक्षणों के बारें में, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है।

सांस से जुड़ी बीमारियां

सांस से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी हार्ट फेलियर का इशारा हो सकती हैं. हार्ट फेलियर के दौरान या उससे पहले भी सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

घुटनों और टखनों में सूजन

घुटनों या टखने में अगर सूजन है तो संभल जाएं, क्योंकि यह हार्ट से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है. हार्ट जब कमजोर होता है तो इस तरह के संकेत देता है. हार्ट के ठीक से काम न करने पर टखनों और घुटनों में सूजन आने लगती है.

कमजोरी और थकान 

हार्ट फेलियर से ठीक पहले थकान और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में कमजोरी और थकान को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

बेहोशी जैसा लगना

जब कभी भी बेहोशी जैसा महसूस होता है तो अक्सर लोग उसे गर्मी या किसी और समस्या से जोड़ देते हैं लेकिन कई बार यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है.

 खांसी की समस्या

हार्ट की समस्या या हार्ट फेलियर से पहले खांसी या घरघराहट जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. जब हार्ट ठीक तरह काम नहीं करता और फेफड़ों में पानी जमा होने लगता है तो खांसी या घरघराहट जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.