By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 18, 2023 5:55 PM IST
Heart Attack Prevention Tips: दिल की बीमारी (Heart Attack)के मामले में साल 2022 काफी बुरा बीता है. सिर्फ भारत ही नहीं कोरोना काल के बाद पूरी दुनिया में हार्ट से जुड़े खतरों से जूझ रही है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी बढ़े हैं और ऐसे में नए साल में आप स्वस्थ रहें इसलिए आपको दिल संबंधी खतरों से बचने के लिए क्या क्या करना होगा।
दिल संबंधी बीमारियों से बचने के लिए करें ये काम
फिजिकल एक्टिविटी पर करें फोकस
नए साल पर हर रोज एक्सरसाइज, वॉक और योग करने का प्रण लें. इससे आपका हार्ट हैल्दी रहेगा और हार्ट अटैक के खतरे कम होंगे.
रेगुलर चेकअप को बनाएं आदत
अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको इसकी नियमित जांच करवानी जरूरी है. इसलिए डॉक्टर के मुताबिक समय पर और नियमित चेकअप कराते रहें. अगर आप इस संबंध में कोई दवाई ले रहे हैं तो इसे नियमित तौर पर लेते रहें.
बीपी को कंट्रोल करना जरूरी
आमतौर पर लोग बीपी बढ़ने पर गौर नहीं करते और ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए समय समय पर बीपी को मॉनिटर करते रहें. बीपी की दवाई ले रहे हैं तो इसे नियमित तौर पर लेते रहें.
मोटापे पर कंट्रोल करना है जरूरी
मोटापा बीपी, शुगर और हार्ट संबंधी बीमारियों की एक बड़ी वजह बन चुका है. अगर आप इसकी चपेट में आ चुके हैं तो नए साल में मोटापे पर कंट्रोल करने की कोशिश करें.
प्लांट बेस्ट डाइट पर फोकस करें
तला भुना, नॉनवेज खाना खाने की बजाय प्लांट बेस्ड डाइट पर फोकस करें. इससे आपका कोलेस्ट्रोल कम रहेगा और हार्ट अटैक के रिस्क कम होंगे. अल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें.
तनाव से दूर रहे
अगर आपको दिल संबंधी खतरों से दूर रहना है तो आपको स्ट्रेस से भी दूर रहना होगा. नए साल से कोशिश करें कि स्ट्रेस, एंजाइटी और तनाव से दूरी बनाएं. अपनी हॉबीज पर ध्यान दें और परिवार के साथ वक्त बिताएं. को