By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : October 31, 2023 4:56 PM IST
Heart Attack Due to Covid: देश में बढ़ते दिल के दौरे के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी बात कह दी है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया जो लोग गंभीर कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित रहे हैं, उन्हें दिल के दौरे से बचने के लिए कुछ समय के लिए कड़ी मेहनत या ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक शोध का हवाला देते हुए ये बात कही है।
मंडाविया ने कहा, ‘आईसीएमआर ने एक अध्ययन किया है और पाया है कि जो लोग गंभीर कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित रहे हैं, उन्हें कुछ समय के लिए कड़ी मेहनत नहीं करनी चाहिए. इसे एक या दो साल के लिए स्थगित कर देना चाहिए.’ रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में दिल के दौरे से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है. राज्य भर में युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग मर रहे हैं. खासकर सौराष्ट्र में हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं. युवा लोग दिल के दौरे के मुख्य शिकार बन रहे हैं.