By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Health Checkups: उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर बीमारियों का घर बनना शुरू हो जाता है। कई बार कुछ लोगों को बीमारियों का समय से पता लग जाता है तो कई बार किसी भी बीमारी का पता ही नहीं चल पाता। तो चलिए इस फादर्स डे पर आप भी अपने बीजी टाइम से अपने पिता के लिए थोड़ा समय निकालिए और उनके कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर कराएं।
कॉलेस्ट्रोल टेस्ट
बढ़ती उम्र के साथ ही कॉलेस्ट्रोल का खतरा भी बढ़ता जाता है. कॉलेस्ट्रोल एक फैट लाइक सब्सटैंस है जो शरीर में बनता रहता है. लेकिन, इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने पर यह कई तरह के हेल्थ रिलेटेड Problems क्रिएट कर सकता है....
टाइप-2 डायबिटीज का टेस्ट
डायबिटीज होने पर हार्ट की दिक्कतें, नर्व डैमेज, किडनी से जुड़ी बीमारियां और देखने में दिक्कत भी हो जाती है। ऐसे में ब्लड शुगर टेस्ट करा लेना चाहिए जिससे डायबिटीज के शुरूआती खतरे का भी पता लगाया जा सके.