Grapes Side Effect: ज्यादा अंगूर खाने से बढ़ सकता है आपका वजन! Watch Video

अंगूर में सैलिसिलिक एसिड होता है, जिसके कारण आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसमें शुगर अधिक मात्रा में होती है, इसलिए यह लूज मोशन का कारण भी बन सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 24, 2024 6:50 PM IST

Side Effects Of Grapes:  ज्यादा अंगूर खाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए, जानते हैं ज्यादा अंगूर खाने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं और इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

पेट खराब हो सकता है

अंगूर में सैलिसिलिक एसिड होता है, जिसके कारण आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसमें शुगर अधिक मात्रा में होती है, इसलिए यह लूज मोशन का कारण भी बन सकता है।

वजन बढ़ सकता है

ज्यादा अंगूर खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। हालांकि, अंगूर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन इसमें शुगर और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में, शरीर में कैलोरी का इनटेक बढ़ने पर वजन बढ़ सकता है।

किडनी से जुड़ी समस्याएं

जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज या डायबिटीज मरीज ना खाएं ज्यादा अंगूर, उन्हें अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी

अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से शरीर में एलर्जी हो सकती है। ज्यादा अंगूर खाने से हाथ-पैरों में खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, कई लोगों को चेहरे पर सूजन की समस्या भी हो सकती है।