By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Grapes Eating Tips: अंगूर खाना किसे पसंद नहीं होता। इसे विटामिन का रिच सोर्स माना जाता है, जिससे स्किन और हेयर से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। लेकिन कुछ मेडिकल कंडीशन में अंगूर का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। जैसे अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी है, तो आपको अंगूर नहीं खाना चाहिए.इतना ही नहीं रात में और खाली पेट अंगूर खाने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे वजन भी तेजी से बढ़ता है.
इसके अलावा जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानी है और वो दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो उन्हें भी अंगूर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज को भी अंगूर खाने से बचना चाहिए.
अगर किसी को पहले से ही पेट में दर्द है, तो अंगूर के सेवन से बचना चाहिए। पेट में दर्द होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे फूड एलर्जी, फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति में अंगूर से दूर रहना सही होता है।
अगर किसी को फूड पाइजनिंग की वजह से उल्टी और दस्त एक साथ हो रहे हैं, तो अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर की वजह से आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। डायरिया होने पर लाइट फूड, जैसे खिचड़ी और दलिया खाया जा सकता है।
आपको अंगूर से एलर्जी है या नहीं, यह जानने के लिए अपने लक्षणों पर गौर करें। अगर आपको अंगूर खाते ही पेट में दर्द या उल्टी होने लगे और ऐसा बार-बार हो, तो समझ जाएं कि आपको अंगूर से एलर्जी है।