By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Foods for Good Sleep: लोगों को नींद ना आने के बहुत से कारण हैं, जिनमें कई परेशानियां शामिल हैं। जैसे मेंटल स्ट्रेस, हार्ट से जुड़ी बीमारियां या यूं कहें डिप्रेशन। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करें जो कि ट्रिप्टोफैन बढ़ातें तो आपकी इन परेशानियां से आपको छुटकारा मिल सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप सोने से 45 मिनट पहले ट्रिप्टोफैन का सेवन करते हैं तो ये आपकी नींद को बढ़ाने और बेहतर करने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, ट्रिप्टोफैन एक ऐसा जरूरी अमीनो एसिड है जो ज्यादाकर नॉन-वेज, पोल्ट्री, डेयरी, नट्स-सीड्स के साथ साबुत अनाज और फलियों में पाया जाता है।