By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 31, 2024 2:22 PM IST
Ginger Juice Benefits: हर रसोई में मिलने वाले अदरक में न सिर्फ सूजनरोधी गुण होते हैं, बल्कि इसमें 400 से भी ज्यादा ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीना सेहत के लिए ‘अमृत’ के समान माना गया है।
खाली पेट अदरक का जूस पीने के फायदे
बता दें, सुबह के समय खाली पेट अदरक के रस का सेवन करने से पाचन एंजाइमों का उत्पादन तेज होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया ठीक होती है। यह आपको अपच, कब्ज, पेट की सूजन जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाएगा।
अदरक में कई एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से आप कई संक्रमणों और बीमारियों से बचे रहते हैं।
अदरक का जूस वेट लॉस जर्नी में आपका मददगार बन सकता है। इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, जिससे शरीर में फैट नहीं जमती।
कई शोध बताते हैं कि अदरक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
गठिया और जोड़ों के दर्द से अदरक का जूस आपको राहत दिला सकता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की पुरानी सूजन, दर्द आदि कम होते हैं।