By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ghee Benefits: अगर आप रात में घी से पैरों के तलवों की मालिश करते हैं तो आपके चेहरे पर निखार आ सकता है. यह सूनने में आपको अटपटा लगेगा लेकिन यह सच है. इसके अलावा पैरों के तलवे में देसी घी से मालिश करने के क्या हैं फायदे आइए जानते हैं...
तलवों में घी लगाने से अनिद्रा दूर होती है
पैरों के तलवों में घी लगाने से अनिद्रा दूर हो जाती है ये एक प्राकृतिक उपाय है. रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों और पंजों पर गर्म घी की मालिश करें. इससे पैरों में blood circulation बढ़ता है और शरीर को आराम मिलता है.
पैरों के तलवों और अंगूठे के पास मालिश करें
देसी घी को हल्का गर्म करके अपने पैरों के तलवों और अंगूठे के आसपास अच्छी तरह मालिश करें. मालिश कुछ 10-15 मिनट तक करें. देसी घी में विटामिन ए, ई और के होते हैं जो तनाव कम करने में मदद करते हैं.
स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है घी
घी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं. ये स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं. पैरों के तलवे में देसी घी की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्किन पर नई सेल्स बनती हैं और रंग साफ होता है. घी में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाते हैं.