By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Stomach Burning: क्या आप जानते हैं पेट में होने वाली जलन से आप आसानी से राहत पा सकते हैं। कैसे? चलिए वीडियो में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कैसे। दरअसल कई बार गर्मियों में खासकर खानपान थोडा से हैवी हो जाता है। जिसके बाद पेट में काफी ज्यादा जलन, अपच और खट्टी डकार महसूस होती है। इसका कारण पेट की गर्मी है और पेट में जलन की परेशानी को कम करने के लिए आप किचन में मौजूद हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बताएंगे, जिससे पेट में जलन की समस्या को शांत करने में मदद मिल सकती है।
पेट में जलन की परेशानी को शांत करने वाले हर्ब्स
सौंफ है फायदेमंद
पेट में जलन की परेशानी को शांत करने के लिए सौंफ का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में सौंफ आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है, जो आपके पेट को ठंडा रखने में हेल्पफुल होती है।
इलायची चबाएं
किचन में रखी इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो आपके पेट को ठंडा रख सकती है। साथ ही यह पेट में एसिड को भी कम कर सकता है। अगर आप पेट की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट इलायची जरूर चबाएं।