Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Monsoon Fungal Infection: बारिश का मौसम आते ही बैक्टीरिया हर जगह ज्यादा तेजी से पनपने लगते हैं. पानी और नमी में बैक्टीरिया के बढ़ने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.इस मौसम में आप खुद को चाहे जितना भी बारिश के पानी से बचा लें लेकिन आपके पैर इस गंदे पानी की चपेट में आ ही जाते हैं. जिसकी वजह से पैरों में सड़न, खुजली और फोड़े फुंसी होने लगते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी बात का ध्यान रखकर फंगल इंफेक्शन से बचा जा सकता है.
सही फुटवियर चुने
ऐसे मौसम में रबड़ या प्लास्टिक फुटवियर पहनना अच्छा होता है. बंद कपड़े वाले जूते या सैंडल्स पहनने से परहेज करें क्योंकि यह पानी सोख लेते हैं जिससे पैरों में नमी जमा हो जाती है और फंगल इंफेक्शन हो जाता है.
नाखूनों को छोटा रखें
मॉनसून में पैरों के नाखून बढ़ाना एक बड़ी गलती हो सकती है. बारिश के मौसम में इनमें गंदगी और नमी इकठ्ठी हो जाती है. ध्यान रहे नाखून को एकदम स्किन से चिपकाकर ना काटें क्योंकि थोड़ा सा भी कट या खरोंच इंफेक्शन का कारण हो सकता है।
त्वचा की देखभाल
आपकी त्वचा को स्वच्छ रखने के लिए रोजाना नहाना जरूरी है। भीगे कपड़े और गीले जूतों को पहनने से बचें. त्वचा का इस मौसम में खास ध्यान रखें.
नमक के पानी में धोएं पैर
फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप नमक के पानी में अपना पैर डुबोएं. पैरों को इस पानी में लगभग 20 मिनट तक रखें फिर सादे पानी से धो लें. ऐसा करने से बारिश में होने वाले संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है.
इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान
मॉनसून के मौसम में सिर्फ पैरों का ही नहीं बल्कि पैरों के साथ-साथ पूरे शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए. इसलिए सुबह नहा कर गीले शरीर पर कपड़े ना पहने बल्कि शरीर को अच्छे से सुखा कर कपड़े पहने. इस मौसम में गर्म पानी से कपड़े धोना ठीक रहता है क्योंकि इसे कपड़ों में बारिश से आई फंगी हट जाती है.
Dawa ke Side Effects ke Lakshan: खुद डॉक्टर बनना कई बार भारी पड़ जाता है, क्योंकि आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं ऐसी भी हो सकती है जो गलत तरीके से या ज्यादा बार लेने से गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
मुंह में बार-बार होने वाली छोटी-सी परेशानी, कभी-कभी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का इशारा हो सकती है। जो चीज़ आप रोज़ इग्नोर कर रहे हैं, वही आपकी बॉडी का छुपा हुआ वॉर्निंग सिग्नल भी हो सकता है।
थायराइड गले के सामने तितली के आकार की ग्रंथि है। जब यह ग्रंथि जरूरत से ज्यादा या कम हार्मोन बनाती है, तब थायराइड रोग विकसित होता है। जानें, इसके बारे में विस्तार से-
प्रदूषण शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। यह हृदय, फेफड़ों और पाचन-तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
Daily Makhana Khane Ke Benefits: आपने देखा होगा कि बहुत से लोग सुबह के ट्रेवल के लिए मखाने रोस्ट करके ले के जाते हैं। और रास्ते में उन्हें खाते हैं। यह कितना फायदेमंद है, आइए आपको बताते हैं।
Skin Problems in Winter: ठंड का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है और इसमें से कुछ लोगों को गाल पर खुजली व लालिमा होने लगती है और इससे निपटने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।