By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Fatty Liver Fruits: फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपने खानपान का सही ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ ऐसे फल हैं, जो फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के साथ-साथ लिवर को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं। इनके नियमित सेवन से आप कई तरह की गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं फैटी लिवर की समस्या में किन फलों का सेवन फायदेमंद होता है?
सेब–Apple For Fatty Liver
रोजाना एक सेब का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ लिवर के फैट को कम करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने और डैमेज से बचाने में मदद मिल सकती है।
पपीता–Papaya For Fatty Liver
पपीते में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैरोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पपीते का सेवन करने से लिवर सही ढंग से काम करता है। साथ ही, यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है।
एवोकाडो–Avocado For Fatty Liver
एवोकाडो में विटामिन्स, फाइबर, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को डैमेज से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से फैटी लिवर की समस्या में फायदा मिल सकता है। यह हार्ट हेल्थ और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में भी काफी फायदेमंद होता है।
अंगूर–Grapes For Fatty Liver
अंगूर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह लिवर की सूजन और इंफेक्शन को दूर करने में भी प्रभावी होता है।
कीवी–Kiwi For Fatty Liver
कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की पर्याप्त मात्रा होती है, जो फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन लिवर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करती है और कई बीमारियों से बचाव करती है।