Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Facial Paralysis: बॉडी पैरालिसिस के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन बेल्स पाल्सी के बारे में कम लोग ही जानते हैं. दरअसल बेल्स पाल्सी को (फेशियल पैरालिसिस) भी कहते है. यह सर्दियों में होने वाली ऐसी बीमारी है जो चेहरे की मांसपेशियों में सिकुड़न आ जाने से होती है. ये समस्या सिर्फ चेहरे पर ही होती है.
चेहरे की मांसपेशियों में आने लगती है कमजोरी
बेल्स पाल्सी एक ऐसी स्थिति होती है जिससे चेहरे की मांसपेशियों में बहुत अधिक कमजोरी आ जाती है. इससे चेहरे का एक तरफ का हिस्सा लटका हुआ दिखने लगता है. इससे आप एक ही तरफ से हंस पाते हैं. एक ही आंख से देख पाते हैं और यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है. यह चेहरे के एक तरफ की मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों में सूजन आने के कारण होती है.
Facial paralysis के लक्षण
मुंह से लार टपकना, चेहरे की प्रभावित साइड के जबड़े के आसपास या कान के पीछे दर्द महसूस होना, प्रभावित साइड के कान से सुनाई देने में परेशानी, स्वाद महसूस करने की क्षमता कम होना, आंसू और लार बनने में बदलाव, चेहरे की एक तरफ मांसपेशियों में थोड़ी कमजोरी महसूस होना, चेहरा लटकने से चेहरे के एक्सप्रेशन करने में परेशानी होने लगती है, आंख बंद करने और मुस्कुराने में परेशानी, जैसे लक्षण दिखने लगते हैं.
Facial paralysis का इलाज
बेल्स पाल्सी के लिए फिजियोथेरेपी से चेहरे की मालिश, एक्सरसाइज की जाती है. साथ ही एक्यूपंक्चर से भी ट्रीटमेंट किया जाता है, जो फेशियल पैरालिसिस में लाभकारी होता है.
दवाइयां: किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर के इसका आसानी से इलाज किया जा सकता है. कई ऐसी दवाईंया आती हैं, जो इसे कंट्रोल करने में कारगर साबित हुई हैं.
सर्जरी: यह इलाज तब अपनाया जाता है जब दवाइंया और व्यायाम कारगर साबित नहीं होता है और डॉक्टर के पास सिर्फ सर्जरी का ऑप्शन ही बचता है.
International Condom Day 2026: कंडोम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल 13 फरवरी को वर्ल्ड कंडोम डे मनाया जाता है। वर्ल्ड कंडोम डे के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, इससे जुड़े 4 ऐसी बातों के बारे में, जो पूरी तरह से मिथक हैं।
Hath With Wrinkles: क्या आपके हाथों की स्किन भी ड्राई और लटकी हुई सी नजर आती है? अगर हां तो आइए पहले हम इसका कारण जानते हैं और फिर समस्या को ठीक करने के 2 घरेलू उपाय।
Uric Acid in Male: जब पुरुषों में यूरिक एसिड बढ़ता है, तो उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इस लेवल से ज्यादा यूरिक एसिड खतरे की घंटी होती है।
बचपन में होने वाले कैंसर को चाइल्डहुड कैंसर कहा जाता है। वैश्विक स्तर पर बचपन में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 15 फरवरी को इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे के रूप में मनाते हैं।
Benefits of drinking saffron water for Constipation: केसर के पानी में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मल को नीचे की ओर धकेलकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान करते हैं। इससे कब्ज की परेशानी दूर होती है।
Vajan Ghatane Ke Liye Tips: आपने देखा होगा कि कई जिम जाने वाले लोग वेट लॉस के लिए ब्लैक कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या यह सच है कि कॉफी हमारे लिए सस्ते फैट बर्नर की तरह काम करता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं।