By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: TheHealthSite.com | Published : June 14, 2023 6:43 PM IST
Skin Care Tips: उम्र का बढ़ना एक नैचुरल प्रोसेस है, जिसे कोई नहीं रोक सकता लेकिन उम्र से पहले ही चेहरे पर एजिंग दिखाई देने लगे तो समझ लीजिए कि दिक्कत शुरू हो चुकी है। बहुत से लोग एजिंग को छुपाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये सब चीजें कुछ वक्त तक अपना असर दिखाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एजिंग को रोकने के कुछ नेचुरल तरीके भी हैं? जी हां, तो आइए जानते हैं एजिंग को रोकने के कुछ आसान तरीके।
स्किन को एक्सफोलिएट करें
अगर आप रोजाना अपने चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश से नहीं धोते हैं या फिर स्किन को एक्सफोलिएट नहीं करते हैं तो ये डेड स्किन आपके चेहरे पर ही लगी रह जाती है, जो एजिंग को बढ़ाने का काम करती है।
एक्सरसाइज करें
एजिंग आपके चेहरे को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है इसलिए एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आप फिट और एनर्जेटिक महसूस करते हैं बल्कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है